दुनिया मे  कुछ देशों के अजीबोगरीब कानून, जिन्हें जानकर हैरान हो जाएंगे आप

दुनिया में कई देश ऐसे हैं जहां पर हर देश का अपना-अपना कानून भी है। कई देशों में कुछ ऐसे अजीबोगरीब कानून बने हुए हैं।जब आप जानेगे तो आपको एक बार यकीन नहीं होगा, लेकिन यह सच है। वहीं कुछ देशों के कानून सुनने में बेहद मजाकिया भी लगते हैं और कभी-कभी सुनकर हैरानी भी होती है। किसी देश में कानून है कि पत्नी का जन्मदिन भूलने पर जेल की सजा हो सकती है तो वहां किसी देश में शरीर का वजन ज्यादा होना गैरकानूनी है।

जापान में विक्स का इस्तेमाल करना बैन है।  क्योंकि इसमें सूडोफेड्रीन नामक दवा का इस्तेमाल है। वहीं सैन फ्रांसिस्को की सड़कों पर कबूतरों को खाना खिलाना गैरकानूनी है। आज हम आपको कुछ देशों के ऐसे ही कानूनों के बारे में बताने वाले हैं, जिनके बारे में सुनकर या तो आपको हंसी आएगी या फिर हैरानी भी हो सकती है।

ऊटाह में सड़क किनारे पेपर बैग में वायलिन कैरी करना गैरकानूनी है।

 सन फ्रांसिस्को में सड़क किनारे घोड़े के खाद का 6 फीट ऊंचा ढेर लगाना गैरकानूनी है।

टेक्सास के देवोन में अर्धनग्न होकर फर्नीचर बनाना कानून के खिलाफ है।

 मोन्टाना के बोजमैन में एक कानून के तहत सूर्यास्त के बाद घर के आंगन में सभी तरह की यौन गतिविधियों पर प्रतिबंध है।

और वही पर ग्रीस में पर्यटकों को ऐसे जूते पहनने पर मनाही है । जो स्मारकों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ग्रीक प्रागैतिहासिक और शास्त्रीय पुरावशेषों के विशेषज्ञों का मानना है कि ऐतिहासिक स्थलों या स्मारकों पर ऊंची एड़ी के जूते छेद कर सकते हैं, क्योंकि हील्स पर पूरे शरीर का दबाव पड़ता है।

See Also  न्याय प्रणाली पर सोशल मीडिया का व्यापक प्रभाव

 कैलिफोर्निया में ड्राइवर रहित वाहन को 60 मील/ घंटे के अधिक रफ्तार से चलाना गैरकानूनी है।

 फ्लोरिडा में सार्वजनिक रूप से पुरुषों के स्ट्रेपलेस (बिना फीते) गाउन पहनने पर प्रतिबंध है। ऐसा करने पर उन्हें जुर्माना हो सकता है।

श्रीलंका में भगवान बुद्ध की प्रतिमाओं की तरफ  पीठ करके सेल्फी लेना अपमानजनक माना जाता है। इसके अलावा बौद्ध प्रतिमाओं और कलाकृतियों के साथ दुर्व्यवहार भी पूरी तरह से प्रतिबंधित है।

और वही पर थाई पैसे पर पैर रखना देश में गैरकानूनी माना जाता है, क्योंकि इसमें देश के शाही परिवार की तस्वीर छपी हुई हैं। शाही परिवार की छवि को खराब करना कानून के खिलाफ है और इसके लिए आपको सजा भी हो सकती है।

स्विट्जरलैंड में रात को 10 बजे के बाद टॉयलेट में फ्लश करना गैरकानूनी है। सरकार का मानना है कि इससे ध्वनि प्रदूषण बढ़ता है। इस कानून के चलते लोगों की स्थिति कभी-कभी विचित्र हो जाती है।

 दक्षिण कैरोलीना में रविवार के दिन अदालत भवन के बाहर महिलाओं को मारना गैरकानूनी नहीं है।

 टेनेसी में अगर आप कार ड्राइव करते वक्त सो गए, तो फिर आप कानून तोड़ने के भागीदारी होंगे।

तथा  न्यूयॉर्क में छत से कूदने पर मौत की सजा सजा का प्रावधान है।

यदि आप इससे संबंधित कोई सुझाव या जानकारी देना चाहते है।या आप इसमें कुछ जोड़ना चाहते है। या इससे संबन्धित कोई और सुझाव आप हमे देना चाहते है।  तो कृपया हमें कमेंट बॉक्स में जाकर अपने सुझाव दे सकते है।

हमारी Hindi law notes classes के नाम से video भी अपलोड हो चुकी है तो आप वहा से भी जानकारी ले सकते है।  कृपया हमें कमेंट बॉक्स मे जाकर अपने सुझाव दे सकते है।और अगर आपको किसी अन्य पोस्ट के बारे मे जानकारी चाहिए तो उसके लिए भी आप उससे संबंधित जानकारी भी ले सकते है
यदि आप इससे संबंधित कोई सुझाव या जानकारी देना चाहते है।या आप इसमें कुछ जोड़ना चाहते है। या इससे संबन्धित कोई और सुझाव आप हमे देना चाहते है।  तो कृपया हमें कमेंट बॉक्स में जाकर अपने सुझाव दे सकते है।

See Also  डेटा सुरक्षा की आवश्यकता Need of data Security

Leave a Comment