UGC NET 2022 Exam:- यूजीसी नेट 2022 की परीक्षा के लिए ऐसे करे रजिस्ट्रेशन

यूजीसी अध्यक्ष ने दी ये जरूरी सूचना नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आगामी मई 2022 सेशन की (दिसंबर 2020) नेट प्रवेश परीक्षा के लिए एनटीए नेट सिलेबस 2021 जारी किया है। आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से आधिकारिक परीक्षा की तारीखों की भी घोषणा की गई है। पिछले साल COVID-19 की स्थिति के कारण, दिसंबर 2020 की परीक्षा स्थगित कर दी गई थी।  जो अब मई 2022 में आयोजित की जा रही है। उम्मीदवारों को अपनी तैयारी पर ध्यान देने की सलाह दी गई है।

यूजीसी नेट प्रवेश परीक्षा (National Eligibility Test Entrance Exam) के जरिए जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाती है। यूजीसी नेट (UGC NET) परीक्षा पॉपुलर परीक्षाओं में से एक परीक्षा है। जेआरएफ के लिए अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 30 साल कर दिया गया है।

सिलेबस अपडेट: यूजीसी नेट सिलेबस को 2019 में संशोधित किया गया था और इस वर्ष इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। अब परीक्षा में तीन पेपर की जगह सिर्फ दो पेपर देने होंगे। उम्मीदवारों के लिए दोनों पेपर करने ही अनिवार्य है। सभी अभ्यर्थियों के लिए पेपर I सामान्य है और पेपर II में चुने गए विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। अगर इसके सिलेबस की बात करे तो कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

दो सत्र की परीक्षा एक साथ –

गौरतलब है कि दिसम्बर 2021  की यूजीसी नेट का आयोजन अक्टूबर 2021 में हो रहा है, अब इस परीक्षा के साथ जून 2022  सत्र की परीक्षा को भी मर्ज कर दिया गया है। कोरोना के चलते परीक्षा होने में देरी के कारण इस बार दोनों सत्रों की परीक्षा एक साथ करवाई जा रही है। यूजीसी ये परीक्षाएं ऑफलाइन माध्यम से आयोजित करवाता है। इस परीक्षा का आयोजन देश के सभी सरकारी विश्वविद्यालयों में सहायक प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए किया जाता है।

See Also  यूजीसी नेट (UGC NET)2022 की तैयारी कैसे करें?

एनटीए नेट मई 2022 पैटर्न –

पेपर       अंक           प्रश्नों की संख्या                समय सीमा

I            100                 50                           3 घंटा

II            200                100                           3 घंटे

आवेदन शुल्क –

सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 1000 हजार रूपये एवं ओबीसी व आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रूपये और एससी\एसटी व ट्रांसजेंडर वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 250 रूपये है।

UGC NET Exam 2022 : ऐसे करें अप्लाई

– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाना होगा

– होम पेज जाकर आवेदन के लिंक पर क्लिक करें

– इसके बाद नया रजिस्ट्रेशन करें

– मांगी गयी सभी जानकारियां को भरें और अपना पंजीकरण करें

– आवेदन शुल्क जमा करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें

परीक्षा प्रारूप (Exam Pattern) –

यह परीक्षा ऑनलाइन मोड़ में आयोजित होगी। दो पारियों में आयोजित होने वाली इस परीक्षा में पहला पेपर सामान्य ज्ञान और शिक्षण एंव शोध अभियोग्यता का होता है जिसमे 50 सवाल होते हैं। दूसरा पेपर विषय से संबंधित होता है जिसमें 100 सवाल होते हैं। यह पेपर कुल 300 प्राप्तांक का होता है, जिसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है। परीक्षा की अवधि 3 घंटे की होती है।

See Also  नैतिकता और कानून (LAW AND MORALITY) विस्तृत अध्ययन

Leave a Comment